कुट्टू के आटे में मिलावट की पहचान करने के लिए अपनाएं ये टिप्स 2022
कुट्टू के आटे में कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। यही कारण है कि नवरात्रि के दौरान इसका सेवन किया जाता है।

नवरात्रि का त्योहरा चल रहा है। ऐसे में जो लोग व्रत रखते हैं, वह इस दौरान केवल कुट्टू के आटे का ही सेवन करते हैं। कुट्टू का आटा बेहद पौष्टिक माना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप जो कुट्टू का आटा खा रहे हैं, उसमें कहीं कोई मिलावट तो नहीं है? मिलावटी आटा खाने से आपकी तबियत खराब हो सकती है। इसलिए अगली बार जब भी आप बाजार से आटा खरीदने जाएं तो अच्छे से जांच कर लें। लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि किस तरह से कुट्टू के आटे में मिलावट का पता लगाया जा सकता है? तो आज इस आर्टिकल में हम आपको मिलावट की जांच करने का तरीका बताएंगे।
क्या होता है कुट्टू का आटा? (कुट्टू के आटे में मिलावट की पहचान करने के लिए अपनाएं ये टिप्स 2022)

कुट्टू के आटे को अनाज नहीं माना जाता है। यही कारण है कि इसका सेवन व्रत के दौरान किया जाता है। कुट्टू का आटा केवल ठंडे इलाकों में ही पाया जाता है। इस आटे में प्रोटीन, विटामिन बी, आयरन, कैल्शियम, जिंक, मैग्निशियम, फॉलेट, कॉपर और फासफोरस पाया जाता है। इसलिए इस आटे का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। कुट्टू का आटा एक पौधा होता है, जिसमें बीज आते हैं। जिसे पीसकर आटा बनता है।
रंग से करें पहचान (कुट्टू के आटे में मिलावट की पहचान करने के लिए अपनाएं ये टिप्स 2022)
कुट्टू के आटे में मिलावट है या नहीं, इसकी पहचान करने का सबसे आसान तरीका रंग की जांच करना है। कुट्टू के आटे का रंग गहरा भूरा होता है। लेकिन अगर आटे में किसी भी प्रकार की मिलावट की गई होगी तो इसके रंग में बदलाव होगा। यानी या तो आटे का रंग हल्का होगा या जरूरत से ज्यादा गहरा। इसके अलावा अगर कुट्टू का आटा ग्रे या हल्के हरे रंग का नजर आए तो इसका मतलब है कि इसमें मिलावट की गई है।
पानी में डालकर देखें (कुट्टू के आटे में मिलावट की पहचान करने के लिए अपनाएं ये टिप्स 2022)

पानी द्वारा कुट्टू के आटे की पहचान करना सबसे आसान तरीका है। इसके लिए बस आपको एक कांच के ग्लास को आधा पानी से भरना होगा। इसके बाद पानी में एक चम्मच आटा डालें। अगर कुट्टू के आटे में किसी प्रकार की मिलावट की गई होगी तो अन्य चीजें पानी में तैरने लगेंगी और आटा नीचे बैठ जाएगा।
लेबल पढ़ें (कुट्टू के आटे में मिलावट की पहचान करने के लिए अपनाएं ये टिप्स 2022)
अगर आप पैकेट वाला कुट्टू का आटा खरीद रही हैं तो लेबल पढ़ना न भूलें। साथ ही एफएसएसएआई मार्क भी देखें। एफएसएसएआई किसी भी चीज की शुद्धता का प्रमाण देता है। जब आप लेबल पढ़ेंगी तो आपको पता चल जाएगा कि कुट्टू के आटे में क्या-क्या मिलाया गया है। साथ ही इसे कैसे तैयार किया गया है।
गूंथकर देखें (कुट्टू के आटे में मिलावट की पहचान करने के लिए अपनाएं ये टिप्स 2022)
कुट्टू के आटे की पहचान करने के लिए आटा गूंथकर देखें। अगर गूंथते वक्त आटा बिखर जाता है, तो इसका मतलब है कि इसमें मिलावट की गई है। असली कुट्टू का आटा कभी भी बिखरता नहीं है। साथ ही अगर इसमें अजीब सी गंध आए तो इसका मतलब है कि आटा खराब है। (बेसन में मिलावट की पहचान करें)
इन चीजों से की जाती है मिलावट (कुट्टू के आटे में मिलावट की पहचान करने के लिए अपनाएं ये टिप्स 2022)

कुट्टू के आटे में कई चीजों को मिलाकर मिलावट की जाती है। ज्यादातर आटे में बुरादा, चॉक और कभी-कभी मिट्टी भी मिलाई जाती है। बता दें कि बुरादा आपकी सेहत के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको बताएंगे कि कैसे आप यह पता लगा सकती हैं कि कुट्टू के आटे में बुरादे से मिलावट की गई है। इसकी पहचान करने के लिए एक कांच की प्लेट में थोड़ा सा कुट्टू का आटा डालें। अब एक चुंबक लें और उसे आटे के ऊपर घुमाएं।अगर आटे में बुरादा मिलाया गया होगा तो यह चुंबक पर आसानी से चिपक जाएगा।
इन बातों का रखें खास ध्यान (कुट्टू के आटे में मिलावट की पहचान करने के लिए अपनाएं ये टिप्स 2022)
- आपको कभी भी खुला आटा नहीं खरीदना चाहिए। खुले कुट्टू के आटे में मिलावट सबसे ज्यादा की जाती है।
- कोशिश करें कि किसी ब्रांड का ही आटा खरीदें। इससे आटे में मिलावट की संभावना कम रहती है।
- अपने अधिकारों से अवगत रहें। अगर कोई दुकानदार मिलावटी कु्ट्टू का आटा बेच रहा है तो आपको उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
तो अगली बार जब भी आप बाजार से कुट्टू का आटा खरीदकर लाएं तो मिलावट का पता लगाने के लिए ये टिप्स फॉलो करें। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।