बेसन की बर्फी बनाना | Besan Barfi Recipe 2022

बेसन की बर्फी बनाना | Besan Barfi Recipe

यह एक पारंपरिक भारतीय मिठाई रेसिपी या एक मीठा फज रेसिपी है जो मुख्य रूप से बेसन आटा और चीनी सिरप के साथ तैयार किया जाता है। यह विशेष रूप से ठंडे मौसम में और दिवाली या नवरात्रि जैसे त्यौहार के दौरान तैयार की जाने वाली एक आम सूखा मीठा रेसिपी है। किसी भी अन्य बर्फी रेसिपी के समान, बेसन की बर्फी को बादाम और काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स के साथ टॉप करके भी तैयार किया जा सकता है।

बेसन की बर्फी बनाना | Besan Barfi Recipe2022

बेसन की बर्फी(Besan Barfi) राजस्थान की फेमस मिठाई है। यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे त्योहारों पर भी बना सकते हैं।
यह बनने में भी बहुत कम समय लेने वाली रेसिपी हैं।

बेसन बर्फी को 1 महीने तक रख कर खाया जा सकता है।

बेसन बर्फी(Besan Barfi) राजस्थान में शादियों पार्टियों में बनाई जाती है।

हम आपको बहुत ही आसान तरीका बता रहे हैं जिससे की आप कभी भी घर में बना सकते हो। तो आइये देखते हैं बेसन की बर्फी बनाना।


आवश्यक सामग्री – Necessary ingredients (बेसन की बर्फी बनाना | Besan Barfi Recipe)
  • बेसन – 250 ग्राम (ढाई कप )
  • घी – डेड कप
  • चीनी – 2 कप
  • काजू – 2 टेबल स्पून
  • बादाम कटे हुए – 1 टेबल स्पून
  • इलायची पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • नारियल – 1 टेबल स्पून (कद्दूकश किया हुआ )
  • पिस्ता – 1 चम्मच
बेसन की बर्फी | Besan Barfi

बेसन की बर्फी बनाने की विधि – Method Of Making Besan Barfi(बेसन की बर्फी बनाना | Besan Barfi Recipe)

  • बेसन को किसी बड़े बर्तन में छान लीजिये ताकि उसमे कुछ भी एक्स्ट्रा गंद हो वो निकल जाये।
  • काजू, बादाम, और पिस्ता सब को पतले-पतले पीस में काट कर रख लीजिये। नारियल को भी कद्दूकश कर लें। ये कटे हुए मेवे बर्फी को सजाने के काम आएंगे।
  • अब गैस ऑन कीजिये। एक कड़ाही लेकर गैस पर रखिये। कड़ाही में घी डालिये। घी अच्छे से मेल्ट हो जाये तब बेसन डालकर बेसन को ब्राउन होने तक भूनिये।
  • बेसन के ब्राउन होने पर उसमें बहुत ही अच्छी खुसबू आने लगेगी तभी समझ जाना है की बेसन भून गया है।
  • भुने हुए बेसन को किसी प्लेट में निकाल लीजिये।
  • एक पैन में थोड़ा सा (आधा) कप पानी डालिये। इसमें चीनी डालकर 2 तार की चाशनी बनने तक पकाईये। 2 तार की चाशनी बनने के बाद गैस बंद कर दीजिये। चाशनी में बेसन और इलायची पाउडर को डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये।
  • प्लेट को आधा छोटा चम्मच घी डालकर चिकना कीजिये और इस घी लगी प्लेट में मिश्रण को फैला दीजिये। मिश्रण के ऊपर लम्बे पतले पीस में कटे हुए मेवे फैला दीजिये। किसी कलछी की हेल्प से दवा दीजिये।
  • 5-6 घंटे के लिए किसी ठंडी जगह पर जमने के लिए रख दीजिये।
  • जब बर्फी जम जाये तब उसे चाकू की हेल्प से अपने मन चाहे पीस में काट लीजिये लीजिये। बेसन की बर्फी(Besan Barfi) बनकर तैयार है।

याद रखने योग्य बातें – (बेसन की बर्फी बनाना | Besan Barfi Recipe)

1. मेवे आप अपनी पसंद से डाल सकते हैं। अगर कोई भी मेवा आपके पास नहीं है तो इलायची पाउडर ही मिक्स कर दें उसी से अच्छा टेस्ट आ जाता है।

2. बेसन बर्फी (Besan Barfi) अगर 5-6 घंटे में भी न जमे तो कड़ाही में बेसन बर्फी के मिश्रण को डाल दें और गरम होने या पिघलने तक पकाएं इसके बाद प्लेट को फिर चिकना करें। मिश्रण को फैला दें 5-6 घंटे बाद पीस करें।

3. बेसन जमाते टाइम ड्राई लगे, मतलब आपको लगे की इसकी बर्फी नहीं जमेगी तो थोड़ा सा दूध कड़ाही में डालकर गरम करें इसमें बेसन बर्फी(Besan Barfi) के मिश्रण को डाल दें और गरम होने या पिघलने तक पकाएं इसके बाद प्लेट को फिर चिकना करें। मिश्रण को फैला दें 5-6 घंटे बाद पीस करें।

Leave a Comment