भारत में विदेशी बैंक (Foreign Banks in India)
भारत में अनेक प्रकार के बैंक है, जिनमें विदेशी बैंक भी शामिल है | भारतीय अर्थव्यवस्था में इस सभी बैंकों का अहम् रोल है | यदि हम विदेशी बैंकों की बात करे, तो इन्हें अंतर्राष्ट्रीय बैंक के नाम से जाना जाता है | एक अंतर्राष्ट्रीय बैंक एक वित्तीय संस्थान है, जो अपने मूल देश के बाहर से अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ताओं को वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है। इस प्रकार के बैंकों का मुख्यालय अन्य किसी देश में होता है, परन्तु उनकी एक ब्रांच भारत में कार्य करती है | हालाँकि इन सभी बैंकों को अपनें देश के साथ-साथ भारतीय नियमों का भी पालन करना पड़ता है | भारतीय रिजर्व बैंक (14 जुलाई 2020 तक) के अनुसार, अब तक भारत में 46 विदेशी बैंक हैं।
भारत में विदेशी बैंक की सूची (List of Foreign Banks in India 2022)
भारत में विदेशी बैंकों की सूची इस प्रकार है-
भारत में शीर्ष विदेशी बैंक की सूची और उनका विवरण (List of Top Foreign Banks in India &Details)

भारत में टॉप फॉरेन बैंक की लिस्ट और उनका विवरण इस प्रकार है-
सिटी बैंक (Citi Bank)
यह न्यूयॉर्क स्थित इंटरनेशनल फाइनेंसियल सर्विसेज कारपोरेशन सिटीग्रुप की सहायक कंपनी है। इस बैंक के अधिकांश कर्मचारी चेन्नई, मुंबई और गुरुग्राम में कार्यरत हैं, जबकि इस बैंक का मुख्यालय मुंबई में स्थित है। सिटीबैंक भारत में एक ऐसा विदेशी बैंक है, जो बहुत ही उच्च स्तर की सेवाएं प्रदान करता है। इसका भारतीय मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में है।
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक (Standard Chartered Bank)
स्टैंडर्ड चार्टर्ड नें वर्ष 1858 में अपनी पहली ब्रांच मुंबई (Bombay), कोलकाता और शंघाई में खोलीथी, इसके पश्चात वर्ष 1859 में इस बैंक नें अपनी शाखाएं हांगकांग और सिंगापुर में ओपन की थी । स्टैंडर्ड चार्टर्ड पीएलसी एक ब्रिटिश मल्टीनेशनल बैंकिंग और फाइनेंसियल सर्विसेज प्रदान करनें वाली फर्म है, जिसका मुख्यालय लंदन और इंग्लैंड में है। इस बैंक में लगभग 87 हजार कर्मचारी कार्य करते है, इसके साथ ही 70 से अधिक देशों में शाखाएँ और आउटलेट मौजूद हैं।
एचएसबीसी बैंक (HSBC Bank)
यह बैंक 2.984 ट्रिलियन डॉलर (दिसंबर 2020 तक) की कुल संपत्ति के साथ यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा बैंक है। इस बैंक की स्थापना वर्ष 1991 में हांगकांग और शंघाई बैंकिंग कॉरपोरेशन द्वारा लंदन में एक न्यू ग्रुप होल्डिंग कंपनी के रूप में स्थापित की गई थी। इस बैंक कीभारत में50 से अधिक शाखाएँ हैं| एचएसबीसी बैंक इंडिया एचएसबीसी होल्डिंग्स पीएलसी की सहायक कंपनी है, और यूनाइटेड किंगडम में स्थित है। इसका मुख्यालय मुंबई में है। बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के तहत, भारतीय रिजर्व बैंक इसे एक विदेशी बैंक (RBI) के रूप में नियंत्रित करता है।
देउत्शे बैंक (Deutsche Bank)
इस बैंक का नेटवर्क भारत के अलावा दुनिया के लगभग 58 देशों में फैला हुआ है, जिसमें 5 लाख कर्मचारी यूरोप, अमेरिका और एशिया में कार्यरत हैं। सबसे कहस बात यह है, कि 18 शाखाओं के साथ, बैंक 11 हजार लोगों को रोजगार प्रदान करता है |
रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड (ROYAL BANK OF SCOTLAND)
इस बैंक की 10 शाखाओं द्वारा दी जाने वाली सेवाओं में फॉरेक्स, कॉर्पोरेट बैंकिंग और इंश्योरेंस शामिल हैं। इसकी 700 से अधिक शाखाएँ होने साथ ही यह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित बैंकों में से एक है।
डीबीएस बैंक (DBS Bank)
डीबीएस बैंक लिमिटेड सिंगापुर की एक कंपनी है, यह एक मल्टीनेशनल बैंकिंग और फाइनेंसियल सर्विस प्रदान करनें वाली कंपनी है, इसका हेड ऑफिस मरीना बे में है। इस बैंक को एशिया का सबसे सुरक्षित बैंकों में से एक माना जाता है और इसे दुनिया के टॉप 15 में सबसे सुरक्षित बैंकों में स्थान दिया है।
बार्कलेस बैंक (Barclays Bank)
बार्कलेज बैंक का हेड ऑफिस लंदन, इंग्लैंड में है | बार्कलेज को दो डिवीजनों बार्कलेज यूके और बार्कलेज इंटरनेशनल में विभाजित किया गया है | जिसमें बार्कलेज एक्ज़ीक्यूशन सर्विसेज बीच में एक सर्विस फर्म के रूप में कार्य करती है।
बैंक ऑफ अमेरिका (Bank OF America)
बैंक ऑफ अमेरिका कॉरपोरेशन इसे शार्ट में बोफा या बीओए के नाम से जाना जाता है | यह बैंक उत्तरी कैरोलिना के शार्लोट में स्थित एक फाइनेंसियल सेवाएं प्रदान करनें वाली होल्डिंग फर्म है। भारत में इस बैंक की 5 शाखाएं संचालित है, जो दुनिया में 4.9 मिलियन ग्राहकों के साथसबसे बड़े बैंकों में से एक है।
बैंक ऑफ बहरीन एंड कुवैत (Bank Of Bahrain And Kuwait)
बैंक ऑफ बहरीन एंड कुवैत को शार्ट में बीबीके नाम से जाना जाता है | इस बैंक के शेयर होल्डर्स में बहरीन के नागरिक, बहरीन सरकारऔर कुवैती बैंक और अनेक फाइनेंसियल आर्गेनाइजेशन शामिल हैं। भारत में इस बैंक की शाखाएं मुंबई, नई दिल्ली, हैदराबाद में संचालित है |
दोहा बैंक (DOHA Bank)
भारत में दोहा बैंक की पहली शाखा10 जून 2014 को मुंबई मेंखोली थी, जबकि वर्तमान समय में इसकी शाखाएं भारत में निरंतर सेवाएं दे रही है | इस बैंक का एक विशाल नेटवर्क है, जो अपने उपभोक्ताओं को बैंक क्रेडिट के साथ-साथ कई अन्य सेवाएं प्रदान करता है।