होममेड फूड नहीं खाता बच्चा, तो अपनाएं यह आसान ट्रिक्स 2022

होममेड फूड नहीं खाता बच्चा, तो अपनाएं यह आसान ट्रिक्स 2022

अगर आपका बच्चा घर का बना हुआ खाना नहीं खाता है तो आप इन आसान तरीकों को अपनाकर उसे होममेड फूड खिला सकती हैं

बच्चे अक्सर ऐसा भोजन करना अधिक पसंद करते हैं, जो उन्हें टेस्टी लगता हो। अधिकतर बच्चे घर के बने खाने से दूरी बनाते हैं और हर दिन पैकेज्ड जंक फूड जैसे चिप्स, केक, ब्रेड, पेस्ट्री, चॉकलेट, टॉफी आदि खाते हैं। इतना ही नहीं, अपने दिन के मेन मील्स में भी वह घर का बना खाना खाने के बजाय बाजार का खाना या फिर जंक फूड जैसे इंस्टेंट नूडल्स, पिज्जा, बर्गर, मोमोज और रोल आदि खाना पसंद करते हैं। उनकी यह फूड हैबिट्स उनके शारीरिक और मानसिक विकास को भी प्रभावित करती हैं।

आज के समय में अधिकतर बच्चे कम उम्र में ही मोटापा, मधुमेह और आंखों की कमजोरी जैसी कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इनके पीछे एक प्रमुख कारण उनका आहार है। अगर बच्चे घर का बना स्वस्थ और पौष्टिक आहार नहीं खाएंगे तो इससे उनके अस्वस्थ होने की संभावना भी कई गुना बढ़ जाएगी। हो सकता है कि आपका बच्चा भी होममेड फूड खाने में आनाकानी करता हो। तो ऐसे में आप इन टिप्स को फॉलो करके उसे घर का बना हेल्दी फूड खाने के लिए प्रोत्साहित कर सकती हैं- 

बदलें अपनी आदत (होममेड फूड नहीं खाता बच्चा, तो अपनाएं यह आसान ट्रिक्स 2022)

अगर आप बच्चों की फूड हैबिट्स को बदलना चाहती हैं तो सबसे पहले आपको अपनी आदतों में भी बदलाव करना होगा। कुछ महिलाएं जब कभी बाहर जाती हैं तो लौटते समय बाजार में ही खाना खाती हैं। ऐसे में बच्चों को भी बाहर खाना खाने की आदत पड़ जाती है। इसलिए कोशिश करें कि आप घर से खाना खाकर जाएं या फिर उसे पैक करके लेकर जाएं। अगर यह संभव नहीं है तो आप खाने की तैयारी करके जाएं। इससे आप अपनी बाहर खाने की आदत को कण्ट्रोल कर पाएंगी। जब आप खुद में बदलाव करेंगी तो इससे बच्चे में स्वभाव में भी परिवर्तन आएगा।

baby food habits

खाने में शामिल करें कई कलर (होममेड फूड नहीं खाता बच्चा, तो अपनाएं यह आसान ट्रिक्स 2022)

कहते हैं कि हम पहले अपनी आंखों से खाते हैं। मसलन, अगर खाना देखने में अच्छा होता है तो हर कोई उसे एक बार अवश्य ट्राई करना चाहता है। यही नियम बच्चों पर भी लागू होता है। आप बच्चे की प्लेट में कई कलर्स को शामिल करने का प्रयास करें। इसके अलावा आप खाने को कुछ खास आकार देकर भी इन्हें खाने में रुचि जगा सकते हैं। 

food habits to be changed for kids

बच्चे के खाने का समय फिक्स करें (होममेड फूड नहीं खाता बच्चा, तो अपनाएं यह आसान ट्रिक्स 2022)

अगर आप बच्चों के खाने का समय तय करेंगे तो उन्हें रोज एक ही समय पर भूख लगेगी और होममेड फूड खाना उनकी आदत का हिस्सा बन जाएगा। लेकिन अगर उनके खाने का समय निश्चित नहीं होगा तो वे दिन भर कुछ न कुछ खाते रहेंगे और फिर खाने के समय उन्हें भूख नहीं लगेगी। जिससे वह बाहर का खाना खाने के प्रति अधिक आकर्षित होंगे।

baby and food

फैमिली मील पर दें जोर (होममेड फूड नहीं खाता बच्चा, तो अपनाएं यह आसान ट्रिक्स 2022)

अगर आपके परिवार में हर कोई अलग-अलग खाना खाता है, तो बच्चों को होममेड फूड खिलाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन अगर आपका पूरा परिवार एक साथ बैठकर खाना खाएगा तो यकीनन बच्चा भी बिना नखरे के खाना खाएगा और धीरे-धीरे उसे होममेड फूड खाने की आदत पड़ेगी। इसलिए, कोशिश करें कि आप सभी कम से कम डिनर तो एक साथ ही करें। 

बनाएं नई डिशेज (होममेड फूड नहीं खाता बच्चा, तो अपनाएं यह आसान ट्रिक्स 2022)

बच्चे अक्सर एक ही तरह का खाना खाकर बोर हो जाते हैं और इसलिए उनका आकर्षण बाहर के खाने पर अधिक होता है। इसलिए उन्हें नई-नई डिशेज बनाकर खिलाएं। ऐसे में बच्चे को हमेशा कुछ नया टेस्ट मिलेगा। जिससे वह घर के खाने के प्रति अधिक आकर्षित होगा। आप इंटरनेट पर कई हेल्दी और टेस्टी फूड रेसिपी देखकर उसे बनाएं। 

तो अब आप भी इन टिप्स को अपनाएं और अपने बच्चे को होममेड फूड खिलाकर उसके स्वास्थ्य का ख्याल रखें। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें 

Leave a Comment