घर के इस दिशा में रख दें मोरपंख, मां लक्ष्मी का होगा वास

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मोरपंख रखने से धन-धान्य की वृद्धि होती है, इससे नजरदोष भी दूर होता है

अगर आप घर में सुख-समृद्धि लाना चाहते हैं तो घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में मोरपंख की गड्डी रखें। इससे घर का वातावरण अच्छा रहेगा।

अगर आपके पास पैसे नहीं टिकते हैं तो पूजा के स्थान पर मोरपंख रख दें। इससे घर में बरक्कत होगी 

अगर आपकी तरक्की नहीं हो रही हैतो घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा रखें। साथ ही दो मोरपंख रखें। ऐसा करने से वास्तु दोष खत्म हो जाएगा।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किसी की कुंडली में राहु दोष है तो उस व्यक्ति को एक ताबीज में मोरपंख बांधकर अपने दाहिने बाजू में पहनना चाहिए। इससे दोष खत्म होता है।

कई बार नजर लग जाने की वजह से भी तरक्की नहीं हो पाती है। इससे बचने के लिए घर में मोारपंख रखें।

जिन्हें बिजनेस में नुकसान हो रहा है उन्हें दुकान की पूर्व दिशा में मोरपंख रखना चाहिए।

.यदि पति-पत्नी के बीच तनाव रहता है, उनमें आपस में बातचीत नहीं होती है तो उनके बेडरुम के पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख रखें।

अगर आप घर में खुशहाली लाना चाहते हैं तो भगवान कृष्ण को मोरपंख का मुकुट पहनाएं। अब रोजान उन्हें धूप-दीप दिखाए। इससे घर में समृद्धि बढ़ेगी।